फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूसीईटी-2019- पहले दिन 8645 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स, बेंगलुरु और 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए आयोजित केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2019 के पहले दिन की परीक्षा शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस परीक्षा के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ को विभिन्न 16 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन करने की जिम्मेदारी मिली है। विश्वविद्यालय की ओर से यह केंद्र महेंद्रगढ़, हिसार, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, दिल्ली, देहरादून, मेरठ, आगरा और चंडीगढ़ में बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 31700 आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन की परीक्षा के लिए 12814 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 8645 परीक्षार्थियों ने पहले दिन की परीक्षा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरसी कुहाड़ ने सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कुलपति ने स्वयं परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी के नोडल आफिसर डॉ. फूल सिंह व डिप्टी नोडल ऑफिसर सुंदर लाल शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध 1829 सीटों के लिए इस वर्ष 81152 आवेदकों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न 15 शिक्षण संस्थानों के लिए हो रही सीयूसीईटी की परीक्षा के लिए देशभर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं । 25 व 26 मई को आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को दिल्ली में चार, महेंद्रगढ़ में तीन, हिसार में दो और चंडीगढ़, देहरादून, आगरा, मेरठ, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र व सोनीपत में एक-एक केंद्र पर परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बताया कि पहले दिन आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों का प्रतिशत करीब 68 फीसदी रहा। डॉ. फूल ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी में जुट गया है और इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें