फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 75 सेंटरों पर कल होगी नायब तहसीलदार भर्ती की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में 26 मई को नायब तहसीलदार की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। जिलाधीश डॉ. गरिमा मित्तल की ओर से पारित आदेश के अनुसार परीक्षा के समय जिले में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इन आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर में फोटो स्टेट की दुकान खोलने पर पूर्ण पाबंदी होगी। यहां पर भीड़ जमा होने पर भी पाबंदी रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व पुलिस पर ये आदेश लागू नहीं होंगे। डीसी ने बताया कि नायब तहसीलदार की परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 44 व नारनौल में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के सेंटर
महेंद्रगढ़ में हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना रोड महेंद्रगढ़, डीएवी स्कूल महेंद्रगढ़, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुचौली, सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज बुचौली, सरबती सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवनगर रोड, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल घसौला रोड, भारतीय पॉलिटेक्निक देवनगर रोड, भारतीय डिग्री कॉलेज देवनगर रोड, कपिल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवनगर रोड, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवनगर रोड, राव जयराम डिग्री कॉलेज बुंदेबाज नगर, राव जयराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बाल कॉलेज, राजकीय गर्ल्स कॉलेज, श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राव पहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली रोड, संस्कार भारती महिला डिग्री कॉलेज पाली, गुरु कॉलेज ऑफ एजुकेशन खारिया व राव पहलाद सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सतनाली रोड बलाना में परीक्षा होगी।

नारनौल के सेंटर
नारनौल में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय गर्ल्स कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजाद चौक, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीएल पब्लिक स्कूल, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलताजपुर रोड, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड, बाबा खेतानाथ पॉलिटेक्निक संस्थान, यदुवंशी शिक्षा निकेतन पटीकरा, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी किरारोद में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें