हरियाणा में बीजेपी का दमदार प्रदर्शन जारी है। यहां की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि देश के लिए संकेत सही नहीं हैं।
एक बार मोदी सरकार बनी पूरा देश बर्बाद कर दिया। और अब खुद बर्बाद इंडिया नाम से कोई स्कीम चलाएंगे। जिस तरीके से पता चला है फसल बीमा के नाम से पांच साल लूट मचाई लास्ट में आके किसान को लूटेंगे।
किसान भी मजदूर भी नौजवान भी हमारी माताएं-बहनें तैयार रहें। जिस तरह से इन्होंने कर्मचारी और हर वर्ग का शोषण किया। हम एक बार फिर जनादेश का स्वागत करते हैं। विपक्ष की भूमिका कांग्रेस मजूबती से निभाएगी। अभी तो रूझान हैं बहुत कुछ होना बाकी है।