फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से पीएचसी व सीएचसी समेत ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पहले दिन आंशिक रुप से प्रभावित हुई। सबसे अधिक समस्या पीएचसी, सीएचसी व ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। ऐसे में यदि लंबी हड़ताल चली तो मलेरिया व डेंगू के मरीजों को परेशानी हो सकती है। दूसरी ओर एसोसिएशन के करीब 300 कर्मचारी जिला नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे रहे।
अपनी मांगों को लेकर बहुउद्देशीय कर्मचारी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। इससे टीका करण, ब्लड सैंपल व मलेरिया की जांच संबंधी कार्य प्रभावित हुआ। पहले दिन इसका आंशिक असर रहा। लेकिन हड़ताल लंबी खींची तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी बच्चों के टीकाकरण, मलेरिया व डेंगू के ब्लड के सैंपल लेने समेत अन्य काम करते हैं। ऐसे में इस समय वायरल व मलेरिया बुखार का सीजन चल रहा है। ब्लड जांच के लिए रोजाना सैकड़ों मरीज आ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के एमएस डॉ. लव कुमार ने कहा कि हड़ताल का जिला अस्पताल की सेवाओं पर कोई खास असर नहीं है। उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स को काम पर लगाया गया है। हालांकि कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पीएचसी, सीएचसी और सब सेंटर पर का प्रभावित रहा। इससे गांव के लोगों को परेशानी हुई। इनका दावा है कि इन सेंटरों पर कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


हड़ताल पर बैठे
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन महेंद्रगढ़ का धरना प्रदर्शन नागरिक अस्पताल नारनौल में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोशिएशन के जिला प्रधान धर्मवीर यादव ने व संचालन जिला महासचिव बलजीत ने किया। जिला प्रधान धर्मवीर यादव ने बताया की सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों की अधिसूचना जारी नहीं कर रही है। जिससे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष है। राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल तब तक जारी रहेगी कि जब तक सरकार उनकी मांगों की अधिसूचना जारी न कर दे। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, महेंद्र बोयत, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौहान, भूत पूर्व प्रधान व सलाहकार रणबीर सिसोठ विजय मेहता, हरपाल, विजय कुमार, सतीश कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


मुख्य मांगें
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का पद तकनीकी घोषित की जाए, ग्रेड पे 4200 किया जाए, आरसीएच परियोजना में कार्यरत बहुउद्देशीय महिला कर्मचारी को 2 वर्ष के सेवा काल पूरा करने पर नियमित किये जाने की नीति बनाये, तब तक समान काम समान वेतन दिया जाए, पुरुष कार्यकर्ता व आरसीएच स्कीम में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू (महिला ) को वर्दी भता दिया जाए व स्वास्थ्य निरीक्षक का फील्ड किराया भत्ता 1000 और 2000 रुपये दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें