फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: 33 से 35
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव पाली में चल रही हरियाणा स्कूली राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नेशनल लेवल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी महेंद्रगढ़ के गांवों से ही है। तीनों खिलाड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता में गोल्ड मेेडल के रूप में महेंद्रगढ़ को दावेदार मान रहे हैं। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को उनसे बातचीत की।
कनीना उपमंडल में रहने वाली बेसबॉल खिलाड़ी मुस्कान पुत्र चरणजीत महेंद्रगढ़ की टीम भाग ले रहे हैं। वह 2016 में दिल्ली में आयोजित नेशनल लेवल पर भाग ले चुकी हैं किंतु उस दौरान उनकी टीम को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मुस्कान ने बताया कि वह इस खेल में स्कूल के निदेशक अजमेर सिंह दांगी की बदौलत आई है। मुस्कान अभी एसडीएम स्कूल में 8 वीं कक्षा की छात्रा है और उसका लक्ष्य बेसबॉल में नेशनल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन

---------
कनीना कस्बे का रहने वाला वंश पुत्र आनंद सिंह दांगी का लक्ष्य ओलंपिक खेलने का है। 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बेसबॉल को शामिल किया जाएगा। वंश आठवीं कक्षा का छात्र है और 2016 में दिल्ली में आयोजित नेशनल खेलों में हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुका है। अभी पूरे अभ्यास के साथ महेंद्रगढ़ जिले की ओर से बुधवार को मैदान में उतरेगा। वंश ने दावा किया कि इस बार भी स्टेट लेवल की चैंपियनशिप महेंद्रगढ़ ही जीतेगा।
विज्ञापन

---------------------
गांव छितरौली के किसान बालकिशन की बेटी प्रीति का उद्देश्य हरियाणा को नेशनल लेवल पर चैंपियन बनाने का है। विगत वर्ष 2016 में वह हरियाणा की ओर से नेेशनल लेवल पर बेसबॉल खेल चुकी हैं। अब जिले की ओर से स्टेट लेवल खेल रही हैं। प्रीति ने बताया कि उनकी पूरी प्रेक्टिस है। पहले वो जिले को चैंपियन बनाएंगी और उसके बाद हरियाणा को चैंपियन बनाएंगी। इसके लिए वो पूरी तैयारी कर रही हैं। प्रीति ने दावा किया कि इस बार उन्हें नेशनल चैंपियनशिप बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें