फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1475 विद्यार्थी लेंगे डिजिटल ब्लैक बोर्ड पर शिक्षा

विज्ञापन
प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाते इंचार्ज अमित यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय महेंद्रगढ़ के 1475 विद्यार्थियों को 20 डिजिटल ब्लेक बोर्डों पर तकनीकी रूप से शिक्षा दी जाएगी। जिला के आठ मॉडल स्कूलों में महेंद्रगढ़ स्कूल पहला स्कूल होगा जिसमें डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को प्रभावी शिक्षा दी जा सकेगी। ग्लोबल इंफोटेक कंपनी के साथ शिक्षा विभाग के हुए समझौते के तहत एक माह के समय में विद्यालय के 20 कमरों में डिजिटल बोर्डों की इंस्टॉलेशन पूरी होगी तथा डिजिटल बोर्ड विद्यालय को उपलब्ध करा जा चुके हैं। प्रथम चरण में कक्षा छठी से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा दी जाएगी। इसके बाद द्वितीय चरण में प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में यह सुविधा शुरू की जाएगी। शिक्षा संबंधित देश-विदेश की जानकारी अब विद्यार्थियों को 3डी माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

यह है योजना
मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ग्लोबल इंफोटेक कंपनी के साथ किए गए समझौते के अनुसार 20 ब्लैक बोर्ड उपलब्ध कराए गए हैं। एक माह में इनकी इंस्टालेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तथा एक माह के अंदर-अंदर तकनीकी रूप से प्रशिक्षण प्राप्त 52 अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जाएगी।
यह मिलेगा लाभ
योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधित देश-विदेश से सीधे जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। विश्वभर से विशेषज्ञों के शिक्षा संबंधित लेख, जानकारी भी सीधे विद्यार्थियों को मिलेगी। 3डी माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से शिक्षा दी जाएगी। पढ़ाया गया पूरा सिलेबस ऑनलाइन सेव होने से एक क्लिक पर रिवाइज किया जा सकेगा। विश्वभर के प्रभावशाली लेखकों, शिक्षाविदों के साथ विद्यार्थी सीध संवाद भी कर सकेंगे। प्रेक्टिकल एवं लैब में भी जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। विशेषकर गणित, विज्ञान आदि विषयों को आसानी से विद्यार्थियों को समझाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

एकाग्रता के साथ मिलेगी प्रभावी शिक्षा
प्रोजेक्ट इंचार्ज अमित यादव ने बताया कि डिजिटल बोर्ड के 3डी माध्यम से बच्चों में एकाग्रता बढ़ने के साथ-साथ विश्वभर के प्रभावशाली शिक्षाविदों के सीधे संवाद हो पाएगा। विषय से संबंधित जानकारी कहीं से भी जुटाई जा सकेगी जिससे शिक्षा ओर आसान होगी।
सीएम स्वयं करते हैं निगरानी
इस प्रोजेक्ट के लिए विद्यालय के 52 शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। डिजिटल बोर्ड के माध्यम से अब विषयों पर बच्चों की सीधी पकड़ के साथ-साथ विषय संबंधित हर जानकारी देकर बेहतर शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

-पवन शर्मा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें