फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए में अब 11 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे फार्म , ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार होंगे --

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षा का अधिकार नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में फ्री दाखिला लेने में आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कतें आ रही थी, जिसमें चार अप्रैल आखिरी तारीख होने के कारण आवेदकों के पास बेहद कम समय बचा था। शिक्षा विभाग ने 134ए के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल कर दी है।
नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में फ्री दाखिला लेने के लिए 28 अप्रैल से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुुकी है। फार्म ऑनलाइन लिए जा रहे थे। शिक्षा विभाग की वेबसाइट न चल पाने के कारण आवेदकों को दिक्कतें आ रही थी। रविवार को कुछ देर के लिए वेबसाइट चली थी। सोमवार सुबह को स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन वेबसाइट से हटा दिया गया। कुछ समय बाद पोर्टल सही चला तो रजिस्ट्रेशन शुरू हुए तो वेबसाइट का पेज खुलना ही बंद हो गया। जिसके बाद मंगलवार को कुछ अभिभावक शिकायत लेकर शिक्षा विभाग के कार्यालय में पहुंचे।जिसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। शिक्षा विभाग ने 11 अप्रैल तक आवेदन लेने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये रहेगा नया शेड्यूल
- 28 अप्रैल से 11 मार्च तक आवेदन फार्म भरे जाएंगे
- 12 अप्रैल को जमा हुए आवेदन फार्मों की जांच करके लिस्ट चस्पाई जाएगी
- 14 अप्रैल को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा
- 18 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा
- ब्लॉक लेवल पर 19 अप्रैल को पहला ड्रा निकाला जाएगा
- 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पहली लिस्ट के आधार पर दाखिले होंगे।

ऑफलाइन आवेदन लेने से मना नहीं कर सकते अधिकारी
ऑफलाइन आवेदन के लिए अब अधिकारी मना नहीं कर सकते। अब तक जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जा रहे थे। नए नोटिफिकेशन के अनुसार अधिकारी ऑफलाइन आवेदन लेने से मना नहीं कर सकता। सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में ऑफलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
शिक्षा विभाग ने 134ए के तहत आवेदन की तारीख को 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं। किसी को दिक्कत हो तो ऑफलाइन आवेदन भी खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में दे सकता है।
- अजीत सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें