फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का निर्माण सही लेवल के साथ कराने की मांग कर दुकानदारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर परिषद द्वारा महावीर चौक से रेस्ट हाउस और रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड तक बनाए जा रहे नालों का लेवल सही नहीं होने पर स्थानीय दुकानदारों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में दुकानदारों ने वीरवार को उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे नालों का लेवल सही करवाने की मांग की। उपायुक्त ने दुकानदारों की शिकायत पर मौके पर ही नगर परिषद के ईओ अभय सिंह को दूरभाष पर नाले का निर्माण सही लेवल के साथ करवाने के निर्देश दिए।
बता दें कि शहर रेस्ट हाउस व रेवाड़ी रोड पर बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश के दौरान अधिक मात्रा बरसाती पानी खड़ा हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के उक्त मार्गों पर सड़क किनारे दुकानों के आगे नाला बनाने की योजना बनाई। नगर परिषद ने महावीर चौक से रेस्ट हाउस तक नाले के निर्माण पर 8 लाख रुपये और रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड तक बनने वाले नाले पर 20 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसके तहत नालों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। कुछ दूरी तक ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण भी किया जा चुका है, लेकिन नाले का लेवल कहीं ऊपर तो कहीं नीचे है। जिन दुकानों के सामने नाले का लेवल दुकानों से ऊपर है उनके शटर नाले के साथ दब गए हैं। ऐसे में अगर भविष्य में जोरदार बारिश होती है तो नाले में बहने वाला पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों में घुस सकता है। इसलिए दुकानदारों ने उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल को एक ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार को नाले का निर्माण दुकानों के लेवल से नीचे करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दुकानों के आगे अतिक्रमण की भी थी समस्या
नगर परिषद की उक्त योजना का उद्देश्य बरसाती पानी की निकासी के साथ-साथ दुकानों के सामने का अतिक्रमण को हटाना भी था। इसलिए दुकानों के साथ-साथ नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। नाले के ऊपर फुटपाथ बनाया जाएगा। ताकि दुकानदार अतिक्रमण न कर सकें।

बोले दुकानदार
नगर परिषद द्वारा बनवाए जा रहे नाले का लेवल दुकानों से काफी ऊपर है। ऐसे में नाला दुकान के शटर से काफी ऊंचा हो जाएगा। इससे आने-जाने पर परेशानी होगी। इसलिए नाले का निर्माण सही लेवल के साथ किया जाए।
- विक्रांत नरूला।

ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण सही लेवल में नहीं करवाया जा रहा है। कहीं नाले को लेवल दुकानों से नीचे है तो कहीं दुकानों से ऊपर है। इससे दुकानदारों को दुकानों में आने-जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

- सीताराम सर्राफ

नाला बनाने में ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है, क्योंकि कही नाले का लेवल दुकानों से ऊपर कर दिया है तो कहीं दुकानों से काफी नीचे है। इससे दुकानदार के साथ-साथ ग्राहकों को भी दुकान तक पहुंचने में परेशानी होगी। इसलिए नाले का निर्माण सही लेवल के साथ किया जाना चाहिए।
- बजरंग लाल अग्रवाल व्यापारी नेता।

वर्जन
दुकानदारों की आपत्ति पर जेई को मौके पर भेजकर मुआयना करवाया गया। आगे नाले का निर्माण सही लेवल पर करवाया जाएगा। ताकि दुकानदारों को परेशानी न हो।
- भारती सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें