फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि की 1829 सीटों के लिए अब 20 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल से बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रम की 1829 सीटों पर 20 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2019 के आधार पर किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च से जारी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद 25-26 मई को देशभर के विभिन्न 120 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी-2019 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह और डिप्टी नोडल ऑफिसर सुंदर लाल शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध 60 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदकों का अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सीयूसीईटी-2019 के अंतर्गत देश के 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स, बैंगलुरू में दाखिले के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 13 अप्रैल से बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विशेष हेल्पलाइन व ई-मेल की भी सुविधा स्थापित की गई है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी विभागीय स्तर पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों और उनमें उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने आवेदकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 8222876763 पर कॉल कर पाठ्यक्रम, सीट, आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


दाखिला शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल
प्रवेश पत्र डाउनलोड 10 मई से
प्रवेश परीक्षा 25-26 मई
प्रवेश परीक्षा के परिणाम 21 जून 2019

कोर्सों की सीटों का ब्योरा
कोर्स सीट
स्नातक 488
स्नातकोत्तर 1214
एमफिल 29
पीएचडी 98
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें