अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यदुवंशी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में फ्रेशर्स पार्टी हुई। इसमें यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सतबीर यादव ने की।
वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव और चेयरपर्सन संगीता यादव विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यादात्री मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज छात्रा अंजू ने राधा नाचेगी नृत्य से किया। ग्रुप डांस अंजू, तान्या, दीपिका और उसकी सहेलियों ने किया। इसमें हरियाणा की पृष्ठभूमि दर्शायी गई। ज्योति ने राजस्थानी नृत्य किया। विनय ने पश्चिमी नृत्य पेश किया। दीपिका और मुस्कान ने गीत पेश किए। मिस्टर फ्रेशर्स का खिताब अंकित को और मिस फ्रेशर्स ज्योति को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन अंकित और कुमारी तान्या ने किया। यदुवंशी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतबीर यादव ने समारोह की प्रशंसा करते हुए फ्रेशर्स पार्टी का महत्व के बारे में बताया। वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव और चेयरपर्सन संगीता यादव ने बताया कि स्कूली शिक्षा के बाद विद्यार्थियों का उत्तरदायित्व अधिक बढ़ गया है। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की पार्टी से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव, मोनिका यादव, रेखा, विकास, संदीप कुमार, योगेश, सतेंद्र, वीर सिंह, हरिप्रकाश उपस्थित रहे।