फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते नगरपालिका के अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर फिरा पानी, बैरंग लौटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर फिरा पानी, बैरंग लौटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राजकीय स्कूल से लेकर नांगल गेट तक जाने वाले सड़क मार्ग पर किए जा रहे कब्जे को हटवाने के लिए पुलिस बल वीरवार दोपहर अटेली पहुंचा। लेकिन, बारिश के कारण पैमाइश समय पर नहीं हो सकी। इस वजह से अभियान भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

लोगों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर अतिक्रमण किया हुआ है। कस्बा निवासी विजय कुमार ने कब्जा हटाने की मांग नगरपालिका से की थी। इस पर नगरपालिका ने नांगल वाले इस रास्ते में अतिक्रमण की पैमाइश के दौरान पुलिस सहायता मांगी थी। इसके बाद वीरवार को भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन बारिश के चलते पैमाइश नहीं हो पाई। अतिक्रमण के कारण यहां 50 फुट का रास्ता आधा ही रह गया है। अधिकारियों ने बताया कि पैमाइश के बाद इस मार्ग पर सीसी की रोड बनेगी। इसके लिए एक करोड़ 48 लाख का इस्टीमेट भेजा गया है। इस मार्ग के दोनों और सात फुट का पैदल पथ बनेगा। इसे एलईडी लाइट लगाकर सुंदर बनाया जाएगा। नपा चेयरमैन विकास यादव ने बताया कि मौके पर ही निशानदेही करने के लिए पुलिस बल बुलाया गया था। लेकिन, बारिश के चलते यह काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें