फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न गांवों के 11 लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर 15-15 हजार की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न गांवों के 11 लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर नौकरी के नाम ठगी करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति द्वारा नौकरी के नाम पर उनसे 15-15 हजार रुपये लिये हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव बास खुडाना निवासी शिव कुमार, सुखबीर, कमलजीत, विक्रम, शालू कुमारी निवासी गांव माजरा खुर्द, संतोष, निर्मला, निर्मला देवी, पूनम, सुरेंद्र और शारदा ने बताया कि नौकरी का झूूठा झांसा देकर नारनौल के गांव शहरपुर निवासी राकेश ने प्रत्येक व्यक्ति से 15-15 हजार रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि राकेश ने सभी को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी नहीं मिलने पर पैसों की मांग की गई तो तीन माह में पैसे वापस देने की बात कही। गत एक फरवरी को राकेश ने दबाव बनाने पर तीन माह के समय में पैसे देने के लिए लिखित में दी गई। लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें