फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की तर्ज पर तैयार होगा हरियाणा शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। करोना के चलते 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने के बाद अब बोर्ड के सामने परीक्षा परिणाम तैयार करने की चुनौती है। बोर्ड प्रशासन चाहता है परीक्षा परिणाम सीबीएसई के फार्मूले पर ही तैयार किया जाए जिससे किसी प्रकार की परेशानी का भी सामना न करना पड़े। मगर इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार जो गाइडलाइन तैयार करे उसको भी परिणाम तैयार करते समय शामिल किया जाए।
विज्ञापन

बोर्ड प्रशासन चाहता था कि किसी तरह से 10वीं की परीक्षा का आयोजन करवा लिया जाए। मगर एन वक्त पर शिक्षामंत्री कंवर पाल ने दसवीं की परीक्षा निरस्त करने का ऐलान कर दिया। वहीं 12वीं की परीक्षा का अभी कोई खाका तैयार नहीं हो पाया कि किस तरह से परीक्षा का आयोजन किया जाए व कब किया जाए। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दसवीं में कुल विद्यार्थियों की संख्या 3,51,192 तथा 12वीं में 2,55,106 तथा ओपन में 60,000 की संख्या है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद का कहना है कि दसवीं का परीक्षा परिणाम सीबीएसई के पैटर्न पर ही जारी किया जाएगा। इसके लिए होमवर्क किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार जो भी निर्देश देगी उसकी भी अनुपालना की जाएगी। 12वीं की परीक्षा के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जब हालात अनुकूल होंगे तो इस पर कार्य किया जाएगा। शिक्षामंत्री से लेकर शिक्षा निदेशालय तक से इस मामले में विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें