फोटो संख्या:71- पीएचसी भोजावास में सुशासन दिवस पर मरीजों की जांच करते डॉ दीपांशु---स्रोत- स्वा
कनीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में शुक्रवार को डॉ. दीपांशु के नेतृत्व में सुशासन दिवस मनाया गया। ग्रामीणों को शुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, एएनसी, पीएनसी तथा टीकाकरण से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गई।
डॉ. दीपांशु ने बताया कि सुशासन दिवस के तहत ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक समस्या निवारण कमेटी का गठन भी किया गया है, जिसमें ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर दिनेश, स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया व प्रवीण रामबास को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को ओपीडी परामर्श, दवाइयां एवं सभी आवश्यक जांच सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई गई, जिसमें कुल 102 ओपीडी दर्ज की गई।
नर्सिंग अधिकारी पूनम व स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया ने कहा कि सरकार समय-समय पर आमजन की सुविधा के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करती है। जिनका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य उठाना चाहिए। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, सचिन, आशीष, धीरज, दिनेश, पवन कुमार, पुष्पा, रेखा, सुलोचना, सुमन, सपना, सोनू, सुंदर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।