फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ नपा चेयरमैन का चुनाव, प्रशासन ही देखेगा अटेली की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। नगरपालिका के चेयरमैन चुनाव की बैठक सोमवार को दूसरी बार स्थगित हो गई, जिससे चुनाव नहीं हो पाया। पहली बार चुनाव अधिकारी ही बैठक में नहीं पहुंचा, जिससे बैठक मान्य नहीं की गई। विधायक के खेमे का चेयरमैन न बनने से दो बार तो बैठक बे नतीजा रह गई है। विपक्ष ने सोमवार को दोबारा हुई बैठक में अपनी मजबूती के साथ हिस्सा लिया। विधायक के खेमे के पांच पार्षदों ने बैठक से दूरी बना कर रखी।
11 पार्षदों के साथ विधायक व सांसद का वोट गिने जाने से 7 पार्षदों से कोरम पूरा होना है। बैठक में विपक्ष के 6 पार्षद पहुंचे। बैठक का समय 12 बजे रखा गया। सवा 12 बजे तक पहले नगरपालिका में न पार्षद पहुंचे और न ही चुनाव अधिकारी एसडीएम जगदीश शर्मा पहुंचे। सवा 12 बजे जगदीश शर्मा नगरपालिका पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही पार्षदों ने नगरपालिका में प्रवेश किया। वार्ड न. 1 से विकास यादव जो पूर्व चेयरमैन नगरपालिका है। दूसरा वार्ड न. 10 से सरोज देवी, तीसरा वार्ड न. 5 से स्नेहलता, चौथा वार्ड न. 11 से प्रेमलता, पांचवां वार्ड न. 6 से जितिन अग्रवाल व छठा पार्षद वार्ड न. 9 से अशोक जांगिड पहुंचा। सभी पार्षद जितिन को चेयरमैन बनाने के लिए नगरपालिका में पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष संजय गोयल जो चेयरमैन के दावेदार है। उनके चार पार्षदों सहित पांच पार्षदों ने बैठक से दूरी बनाये रखी। संजय गोयल जिसको विधायक का समर्थन मिला हुआ है। जबकि जितिन विपक्ष की ओर से चुनाव मैदान में है। विपक्ष की भूमिका में पूर्व चेयरमैन विकास यादव का अहम रोल है। विकास व उसका एक समर्थन पार्षद जितिन के पक्ष में नगरपालिका की बैठक में पहुंच गये, लेकिन विधायक अपने समर्थक को चेयरमैन चुनाव जिताने में असमर्थ दिखी तो बैठक से दूरी बनाने में ही अपना हित समझा। विपक्ष के सामने विधायक अपना समर्थक चेयरमैन नहीं बना पा रही है। बैठक से विपक्ष और मजबूत हो गया। दो माह से भी अधिक समय के बाद भी संजय गोयल अपने पक्ष में विपक्ष का एक पार्षद लाने में सफल नहीं हो पाया। विधायक का प्रयास विफल है।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश शर्मा ने बताया कि कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई। हालांकि 6 पार्षद बैठक में पहुंचे। कोरम की बात पहली बैठक में लागू होने की बात पर उन्होंने कहा कि पहली बैठक यह मानी गई हैै। दो माह से अधिक समय होने के बाद भी चेयरमैन का चुनाव न होने से नगर के विकास काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, चुनाव का मकसद भटक रहा है। एक साथ 6 पार्षद नगरपालिका में पहुंचे तभी लोगों ने विपक्ष का चेयरमैन बनने की बात स्वीकार कर ली। लेकिन पांच पार्षद बैठक से दूरी बनाकर कोरम को अधूरा रख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें