फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर शिक्षक को लूटा

Mon, 21 Oct 2013 10:52 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के जुलाना बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे म्यूजिक टीचर झांझ गेट निवासी गोपाल को लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने नकदी, कैमरा, बैग सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने टीचर की शिकायत पर बाइक सवार दो लुटेराें को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ गुड़गांव तथा चरखीदादरी में कई मामले दर्ज हैं। इनकी पहचान गांव निदाना रोहतक निवासी नरेंद्र और सोनू के रूप में हुई।

गोपाल गांव ब्राह्मणवास स्थित वीडीआई कॉलेज में म्यूजिक टीचर के पद पर कार्यरत हैं। कॉलेज का टूर जयपुर गया हुआ था।

रविवार रात छात्रों का टूर वापस लौट आया। गोपाल छात्रों को कॉलेज छोड़कर जुलाना बस अड्डा पर बस का इंतजार करने लगे।

उसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और गोपाल को जींद के लिए लिफ्ट दे दी। रास्ते में दोनों युवकों ने एक होटल के निकट सुनसान जगह पर गोपाल से 2900 रुपये की नकदी, मोबाइल, कपड़ों का बैग तथा पर्स को छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में सोने की चैन, डिजिटल कैमरा के अलावा अन्य कीमती सामान था। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें