फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगातार दूसरे दिन दूसरी बड़ी वारदात हुई। आपस में दो गाड़ियों के टकराने को लेकर
विज्ञापन

रेलवे रोड पर हुई कहासुनी एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जिला यमुनानगर के गांव बापा वासी 26 वर्षीय हरभजन पुत्र बलकार सिंह के रूप में हुई।
बताया गया कि हरभजन सिंह शरीफगढ़ वासी अपने साले सैनिक जसपाल सिंह व दोस्त सुखचैन के साथ पिपली कैंटीन से सामान लेने आया था। यहां सामान नहीं मिला तो वे कार की दूसरी चाबी बनवाने के लिए रेलवे रोड पर आ गए। जहां चाबी बनवाने के बाद जैसे ही वे वापस जाने लगे तो उनकी कार साथ खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। दूसरी गाड़ी में सवार युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

गाड़ी में सवार युवकों ने अचानक हरभजन सिंह, उसके साले जसपाल सिंह व दोस्त सुखचैन पर हमला बोल दिया। हमले में हरभजन की छाती में और जसपाल को कमर में चाकू लगा। लहूलुहान हालत में हरभजन को जसपाल और सुखचैन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हरभजन को चाकू दिल के पास लगा। इसकी वजह से हरभजन की मौत हो गई।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस देर रात तक भी जांच में जुटी हुई थी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जसपाल सिंह ने बताया कि हरभजन की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी से उसके पास सवा साल की एक बेटी है। हरभजन खेतीबाड़ी ही करता था।
पुलिस के मुताबिक हमलावर भी घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचा था। यहां आरोपी ने एमएलआर भी कटवाई। प्राथमिक उपचार कराने के बाद आरोपी यहां से चला गया। आरोपी के सिर में चोट बताई गई है। वहीं, बताया गया कि आरोपी ने सत्ता पक्ष के एक विधायक व उसके पुत्र के साथ अच्छे संबंध बताते हुए चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों पर गलत मेडिकल बनाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कृष्णा नगर गामड़ी में झगड़ रहे युवकों का बीच बचाव करने गए एक कृष्णा नगर गामड़ी वासी 21 वर्षीय राजेश पुत्र हैप्पी लाल की छाती में चाकू घोंप दिया था। लहूलुहान अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को रेलवे रोड पर हुई वारदात की वीडियो भी वायरल हो गई। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। कृष्णा गेट थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।हरभजन सिंह के साथ आए जसपाल व सुखचैन के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें