फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवैध रूप से असलहा रखने के आरोप में अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने बाजीगर धर्मशाला के पास से पार्किंग में घूम रहे सीताराम काॅलोनी के रहने वाले अर्जुन उर्फ कन्नू को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक कारतूस भी बरामद किया है। टीम ने उसे अदालत में पेश करने के उपरांत दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को टीम अपराध की तलाश के संबंध में मल्टी आर्ट सेंटर चौक के पास गश्त पर थी, उसी टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त स्थल पर अर्जुन अवैध असलहा के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने बाजीगर धर्मशाला के पास बनी पार्किंग पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को धर्मशाला के पास बरगद के पेड़ के नीचे उक्त युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। टीम ने शक के आधार पर उसे काबू करके उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से अवैध असलहा बरामद किया। युवक के खिलाफ थाना केयूके में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



युवक से आठ बोतल देसी शराब बरामद, रिहा
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट की टीम ने अवैध रूप से शराब रखने व बिना अनुमति बेचने के आरोप में कीर्तिनगर के रहने वाले हंस राज को काबू कर उसके पास से आठ बोतल देसी शराब बरामद की, जिसे अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीम शनिवार को गश्त व अपराध की तलाश में धंतौड़ी गांव के पास मौजूद थी, टीम को सूचना मिली कि हंसराज कीर्तिनगर में स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेचता है। अगर हंसराज को काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। टीम ने सूचना के आधार पर कीर्तिनगर पहुंचकर वहां स्थित दुकान से हंसराज को काबू करके उसके कब्जे से आठ बोतल देसी शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उप निरीक्षक मनोज कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिस बाद में अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें