फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गांवों में शिविर लगाकर पुराने खातों की करे रि-केवाईसी : नेहा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के सभी गांवों में बैंक की ओर से शिविर लगाकर पुराने जन धन योजना के तहत खोले गए खातों की रि-केवाईसी की जा रही है। अभियान के तहत 30 सितंबर तक सभी गांवों को कवर किया जाएगा। शिविर में लोगाें को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन से लोगों को जोड़ा जा रहा है। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि पीएम सुरक्षा बीमा योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक दुर्घटना बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सस्ती दरों पर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है। योजना के तहत लाभार्थियों को दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है, जिससे लोग आसानी से इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रीमियम का भुगतान ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे प्रीमियम के भुगतान में सुविधा होती है। बीमा धारक की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना सरकार द्वारा शुरू की गई। एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन लाभ प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पेंशन का लाभ मिलना शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें