फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यशिका कौशिक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के वाणिज्य विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एंटरप्रेन्योरशिप, डिजिटल मार्केटिंग, फाइनेंशियल लिटरेसी, ई-कॉमर्स, रोल ऑफ टेक्नोलॉजी, इकोनामिक ग्रोथ, सप्लाई चैन मैनेजमेंट, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, कंज्यूमर राइट्स, रोल ऑफ एडवरटाइजिंग बिजनेस और रोल ऑफ लीडरशिप इन बिजनेस सक्सेस विषय पर विद्यार्थियों ने कलाकृति द्वारा प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर ने बताया कि पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम पहले वर्ष की छात्रा यशिका कौशिक और महक सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। वंदना व पायल दूसरे स्थान पर रही एवं वंशिका शर्मा व अर्जिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने छात्राओं द्वारा प्रदर्शित की गई रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा छात्राओं को पोस्टर एवं पेंटिंग में अंतर से अवगत कराया। विजेता रही छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका भूगोल विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ. मंजू, नरेश तथा राजनीतिक विभाग से प्रीति ने अदा की। इस मौके पर डॉ. सीमा पांडेय, शमा, प्रीति शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें