फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में साहित्यकारों ने समाज और साहित्य पर किया मंथन

Tue, 29 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में मौजूद साहित्यकारों का सम्मान करते हुए। स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे साहित्यकारों ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों और साहित्य की भूमिका पर चिंतन किया। इस दाैरान उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

प्रेरणा संस्था के संस्थापक एवं संचालक डॉ. जयभगवान सिंगला ने बताया कि अखिल हिंदी साहित्य सभा (एहसास) के वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 के तहत देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकार प्रेरणा वृद्धाश्रम पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान संस्था की संस्थापक स्वर्गीय शीला डोंगरे को श्रद्धांजलि दी गई । सभी अतिथियों का शॉल, अंगवस्त्र एवं कंठमाला पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. सिंगला ने अपनी पांच स्वरचित पुस्तकें भी साहित्यकारों को भेंट कीं।
कार्यक्रम में साहित्यकारों ने कविता पाठ के माध्यम से अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि प्रेरणा संस्था की ओर से सुरेखा ने भजन और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगत सिंह जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन किया। डॉ. जयभगवान सिंगला ने कहा कि 23 वर्ष की आयु में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भगत सिंह का त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झांसी, रोहतक और गुरुग्राम सहित विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों तथा प्रेरणा संस्था के पदाधिकारियों और बुजुर्गों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें