संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहर की 13 गलियों और सड़कों का निर्माण करने के लिए नगर परिषद ने संबंधित एजेंसियों को वर्क आर्डर जारी कर दिया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 4 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
नगर परिषद की ओर से सेक्टर-2 में मकान नंबर 46 से 10, मकान नंबर 71 से मारुति एजेंसी पार्किंग, मकान नंबर 72 से 77, मकान नंबर 145 से 157, मकान नंबर 576 से 583, मकान नंबर 584 से 623, मकान नंबर 635 से 645 तक इंटर पेबर ब्लाक गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर 7 में मकान नंबर 217 से 226, मकान नंबर 237 से 248, मकान नंबर 249 से 260 तक इंटर पेबर ब्लाक गलियों का निर्माण होगा।
सेक्टर-2 से पिपली रोड के साथ-साथ देवीलाल पार्क वार्ड-9 तक रोड का निर्माण, वार्ड-5 में क्रांति भवन से सरस्वती रिवर के साथ-साथ कीर्ति नगर रोड, वार्ड-11 में संत कुबेर बिल्डिंग मैटेरियल से सुंदरपुर मैन रोड का निर्माण, वार्ड-21 पुरानी अनाज मंडी की सड़क, 100 फुटा रोड पर मलिक मेडिकल हाल से नरकातारी रोड, वार्ड-28 में जांगड़ा धर्मशाला से लक्ष्मण चौक तक गलियों और सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा।
वहीं वार्ड-7 से पब्लिक हेल्थ डिस्पोजल से इंडियन गैस गोदाम और हनुमान मंदिर से सिरसला रोड वशिष्ठ कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 में बरसाती पानी की पाइप लाइन झांसा रोड से कुबेर मंदिर श्याम कॉलोनी तक, वार्ड-27 में भारद्वाज निवास से नरकातारी रोड गली नंबर 7 शांति नगर में सड़क का निर्माण कार्य, वार्ड 27 में ही नरकातारी रोड से ज्योति अरोडा के मकान तक, वार्ड-28 में नाभि कमल मंदिर रोड व विश्वकर्मा कॉलोनी वार्ड-28 में ही गली नंबर 1 व 2 का निर्माण किया जाएगा।
शेष सड़कों का निर्माण शीघ्र होगा शुरू : सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की शेष सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। हाल में ही सरकार ने पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण कार्य को वर्क आर्डर भी पंचकूला की एजेंसी को दिया है। आगामी कुछ दिनों में एजेंसी की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर की जितनी भी सड़कें व गलियां बच गई हैं, उनका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।