फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा पुरस्कृत, मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । अगले वर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा। जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहायता, स्वयं सहायिका समूह या अन्य कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। ये जानकारी जिला उपायुक्त ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के लिए एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के लिए एक लाख रुपये, भीन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के लिए एक लाख रुपये, लाइफ टाइम अचीव अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये, सोशल वर्कर अवार्ड 21 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्र महिलाएं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए पात्र महिला अपने पूर्ण दस्तावेजों के साथ दो दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें