फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं कर रहीं पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम

विज्ञापन
पार्क में पक्षियों के लिए कसोरे लगाने जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी के मौसम में यूथ वीरांगना संस्था से जुड़ीं महिलाएं पक्षियों के लिए दाने पाली का प्रबंध करने में जुटी हुई हैं। ताऊ देवीलाल पार्क के अलावा अन्य कई स्थानों पर इन महिलाओं ने पक्षियों के लिए कसोरे रखे हैं, ताकि रोजाना इनमें पक्षियों के लिए पानी व दाने का प्रबंध किया जा सके।
इस संस्था से पिपली व आसपास के क्षेत्र की तकरीबन 50 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जोकि अपने घर के कार्यों में से समय निकालकर पक्षियों के लिए दाने व पानी का प्रबंध करना व अन्य सामाजिक कार्य करती हैं। संस्था की सदस्य निर्मल ने बताया कि वे पिछले कई माह से पक्षियों के लिए दाने व पानी का प्रबंध करती हैं। वे हर साल गर्मी शुरू होते ही विभिन्न स्थानों पर सकोरे रखती हैं व आपस में ड्यूटी लगाकर रोजाना इनमें पानी व दाने का प्रबंध भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिपली में ताऊ देवीलाल पार्क काफी बड़ा है, इसमें काफी पक्षी आते रहते हैं, लेकिन ज्यादा गर्मी होने के कारण इन्हें पानी व दाना उपलब्ध नहीं हो पाता था। ऐसे में यूथ वीरांगना संस्था की सदस्यों ने निर्णय लिया था कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के दाने व पानी का प्रबंध करेंगेे। संस्था की सदस्य प्रीति ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से इस संस्था से जुड़ी हुई हैं। संस्था की ओर से कई प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए दाने व पानी का प्रबंध करने के अलावा संस्था की सदस्यों की ओर से लोगों को नशे व अन्य बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया जाता है। कई सिलाई सेंटरों के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को सक्षम बनाया जा चुका है। इस मौके पर रजनी, नीलम, सिवानी, पूनम, खुशबू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें