फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पथ को रोशन करने वाली शक्ति है नारी...तुझे सलाम

विज्ञापन
Woman is the power to illuminate every path... Salute to you - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हे कालरात्रि हे कल्याणी तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं, हे जगत की आधार तेरे बराबर कोई नहीं। इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए अमर उजाला की ओर से बुधवार को नारी शक्ति को ‘प्रथमा’ सम्मान से नवाजा गया। नए बस अड्डे के सामने डिवाइन क्लार्क्स इन सुइट्स होटल में आयोजित इस भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला तथा विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एसपी डॉ. अंशु सिंगला, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की माता दलजीत कौर, उनकी पत्नी पूर्व हॉकी खिलाड़ी हरजिंद्र कौर और एसोसिएट प्रो. डॉ.शालिनी शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘अमर उजाला प्रथमा’ से सम्मानित किया। समारोह में प्रथमा सम्मान पाकर महिलाएं बेहद उत्साहित दिखाई दीं।
अमर उजाला के मंच पर कई महिलाओं ने अपने जीवन के संघर्ष व अनुभव को भी साझा किया। मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने कहा कि वे सिंगल मां नहीं हैं, बल्कि उनके कंधों पर सोसायटी की भी जिम्मेदारी है। एक मां ही अपने बच्चों के कान मरोड़कर उन्हें सीधे रास्ते पर ला सकती है। यही काम वह बखूबी निभा रही है। पुलिस ही नहीं बल्कि पूरा जिला उनका अपना परिवार है। इसके प्रति उनके बहुत फर्ज है, जिसे निभाने के लिए वह हर समय तत्पर रहती है। महिलाएं ही सृष्टि का आधार है। उनके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरुषों के लिए बहुत आवश्यक है कि वे महिलाओं की शक्ति को समझें। उन्हें आत्मनिर्भर और देश व परिवार की शक्ति बनाने के लिए आगे बढ़ने दें। पुरुषों को ये नहीं सोचना चाहिए कि महिलाएं केवल घर व परिवार तक ही सीमित हैं। कोई भी व्यक्ति पैसे से अमीर हो सकता है, मगर रईस नहीं हो सकता, क्योंकि व्यक्ति अपने संस्कार, आचरण और नेक कार्य से रईस बनता है। एसपी डॉ. सिंगला ने मौजूद लोगों को रक्तदान, नेत्रदान व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि नारियां हर मुश्किल को पार करते हुए अपना मुकाम हासिल कर रही हैं। राजनीति, खेल, सेना, प्रशासनिक सेवा, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में आज महिलाएं अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को बराबर की टक्कर दे रही हैं। आज महिलाओं के सामने उड़ान भरने के लिए असीमित आकाश है। महिलाएं न कभी थकीं न कभी रुकीं हैं, वे जो सपना देखती हैं, उसे जरूर पूरा करती हैं। संचालन मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शालिनी ने किया। इस मौके केडीबी सचिव मदन मोहन छाबड़ा, गुलशन ग्रोवर, रामपाल शर्मा, राजकुमार वालिया, पंकज अरोड़ा, डॉ. आशीष अनेजा, डॉ. गुरप्रीत सिंह, सुमिता शर्मा, नरेश सागवाल, रजत बंसल, मनीष कुमार, आशीष गर्ग, रितिका बंसल, विकास, डॉ. बृज नंदन मिश्रा, हरीश लूथरा, डॉ. जफर सहित अन्य मौजूद रहे।
मां-बेटी ने लिया नेत्रदान करने का संकल्प
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं एसोसिएट प्रो. डॉ. शालिनी शर्मा औरा उनकी माता सेवानिवृत्त संतोष शर्मा ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान करने का आग्रह किया था। इस पर मां-बेटी ने नेत्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही एसपी की ओर से चलाई गई मुहिम से 10 लोगों को जोड़ने का विश्वास भी दिलाया।
वीआरए म्यूजिकल वेवस ग्रुप ने गीतों से किया मनोरंजन
कार्यक्रम में वीआरए म्यूजिकल वेवस ग्रुप ने अपने गीतों से मनोरंजन किया। गायक वीरेंद्र पाल सिंह, उनकी सहयोगी रिचा शर्मा व पारितोष (गिटार वादक) के एक प्यार का नगमा है गीत को खूब सराहा गया। वहीं नारी के सम्मान में गाए गीत धन्य-धन्य है नारी जीवन, औरों को ही तू अर्पण, मां कभी तू बेटी, प्रेमिका है कभी पत्नी बहन सी, न जाने जग तुझे पूजे क्यों ना, ने सबको भाव विभोर कर दिया।
यह रहे सहयोगी
इस आयोजन में डिवाइन क्लार्क्स इन सुइट्स होटल, श्री बाला जी आरोग्यम अस्पताल, बीएस हार्ट केयर एवं मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल, सिद्धार्थ अस्पताल, राजवंशी डेंटल क्लीनिक, सेनसंस पेपर इंडस्ट्री, पंजाब नेशनल बैंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल पिहोवा, टैगोर ग्लोबल स्कूल, सहारा इंटरनेशनल स्कूल लाडवा, ध्रुव पब्लिक स्कूल पिहोवा, जेनेसिस क्लासेज, जय श्रीराम स्पीच एवं हेयरिंग सेंटर का विशेष योगदान रहा।

Woman is the power to illuminate every path... Salute to you- फोटो : Kurukshetra

अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुईं महिलाओं के साथ मुख्यातिथि एसपी डॉ.अंश?- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें