फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर-13 में घर में लूटपाट के बाद महिला चिकित्सक की हत्या

विज्ञापन
Woman doctor murdered after looting at home in Sector-13 - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-13 में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार की रात महिला चिकित्सक की हत्या कर दी और एक लाख रुपये की नकदी तथा जेवर लेकर फरार हो गए। महिला चिकित्सक के घर लूट और हत्या की वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने एसआईटी का गठन कर ताबड़तोड़ छापामारी की। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पिहोवा-ढांड रोड पर पुलिस ने बदमाशों की नाकेबंदी की। तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके से चार अन्य को काबू किया गया।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर पुलिस में दर्ज शिकायत में चिकित्सक अतुल अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर-13 में उनके अस्पताल के ऊपर ही उनका निवास है। वह अपने माता-पिता और पत्नी डॉ. विनीता अरोड़ा के साथ रहते हैं। सोमवार रात करीब 9.20 बजे वह अस्पताल से अपने माता-पिता के कमरे में गये तो उसी समय उसे उसकी पत्नी विनीता की चीख सुनाई दी। वह पत्नी के पास पहुंचे तो कमरे से बाहर निकले दो युवकों ने उनके सिर पर पिस्तौल तान दी। फिर धक्का देते हुए ड्राइंग रूम में ले गए और पिस्तौल के बल पर वहां बंधक बना लिया। बदमाश बार-बार नकदी और जेवर के बारे में पूछताछ कर रहे थे। डर के मारे उन्होंने अपने जेब में पड़े करीब एक लाख रुपये निकालकर उनको दे दिए। इसके बाद उन्होंने खुद को बदमाशों से बचाकर अपने माता-पिता के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। इससे पहले बदमाशों ने घर के फोन व इंटरकॉम की तार तोड़ दी थी। ऐसे में उन्होंने कमरे से निकलकर साथ लगते स्कूल में छलांग लगा दी और पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचित किया। पुलिस के साथ ऊपर जाकर देखा तो उसकी पत्नी डॉ. विनीता अरोड़ा मृत पड़ी थी। वहीं उसके घर में रखे जेवर भी गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। बदमाशों का सुराग लगने पर अपराध शाखा टीम ने पिहोवा-ढांड रोड पर बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी की टांग में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही अन्य आरोपियों को काबू किया गया है। इसमें चार आरोपी जिला कैथल तथा एक अलीगढ़ (यूपी) का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार देसी कट्टे 315 बोर और एक देसी पिस्टल बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Woman doctor murdered after looting at home in Sector-13- फोटो : Kurukshetra

Woman doctor murdered after looting at home in Sector-13- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें