फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की कोरोना से मौत, चार नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को एक साथ चार नए कोरोना पॉजिटिव केस आए है और 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 357 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1004 सैंपलों की जांच करने पर चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 22 हजार 138 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21 हजार 772 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर नौ तक पहुंच गई है। इनमें से पांच मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि चार मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि हम सभी को अभी भी संभलने की जरूरत है, क्योंकि दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक लिए गए 523872 में से 500763 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें