कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की जिला इकाई की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों से प्रत्येक राज्य में व्यापारी कल्याण आयोग बनाने की मांग की। आयोग को सांविधानिक दर्जा और पर्याप्त बजट मिलना चाहिए। गर्ग ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, पर उन्हें आपदा या संकट में पर्याप्त सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती।
मंच की प्राथमिकता व्यापारियों को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाना है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री खरैती लाल सिंगला ने कर आधार पर बुढ़ापा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार मांगा। उन्होंने व्यापारी कल्याण कोष बनाने और कर के आधार पर बीमा सुरक्षा देने की भी मांग रखी। अमीरचंद ने प्रत्येक जिले में व्यापारी भवन निर्माण का सुझाव दिया।