फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेरिका व कनाडा से आए लोगों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमेरिका व कनाड़ा से आए अप्रवासी लोगों के परिवारों का प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों एवं प्रेरणा संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। विदेश से आए लोग भी प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेम व आतिथ्य देख कर आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

प्रेरणा संस्था के सदस्यों ने परंपरा के अनुसार अतिथियों का हरियाणवी पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इन लोगों ने सर्वप्रथम प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदी स्मारक पर देश के शहीदों को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए तथा उसके उपरांत श्रद्धा के साथ मंदिर में की पूजा अर्चना की। वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला द्वारा रचित साहित्य को देखकर विदेश से आए सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए।
अमेरिका से आए निर्मल जैन ने कहा कि जब भी भारत आते हैं। सबसे पहले मेरी इच्छा प्रेरणा वृद्धाश्रम में आने की होती है। उनकी बेटी सुशीला ने कहा कि हम वृद्धाश्रम का प्रबंध देखकर गदगद है। इस दौरान प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, हरकेश पपोसा, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, जेपी केसरी, उषा सच्चर, शशि सिंगला, क्षमा मल्होत्रा एवं अन्य की सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें