फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, सुबह चली ठंडी हवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सुबह के समय आसमान मे छाए बादल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कई दिनों बाद शनिवार की रात मौसम ने करवट ली, जिसके चलते रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। मौसम में ठंडक बढ़ने पर दोपहिया वाहनों चालक स्वेटर या जैकेट पहनकर सफर करते नजर आए। हालांकि बीच बीच में सूर्य देव भी दर्शन देते रहे, लेकिन हवा के चलते तपिश का कोई खास असर नहीं रहा।
अचानक बदले मौसम के कारण रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिनभर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिस कारण मौसम में 47 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। सुबह आसमान में छाए बादलों को देखकर शाम तक हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान भी लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी होने के चलते बाजारों व पर्यटन स्थलों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 15 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी सताने लगेगी और इन दिनों जो धूप राहत पहुंचाने का काम कर रही है, वही दिन में चुभने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें