फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक कमी से नहीं दबने देंगे बेटियों की प्रतिभा व शिक्षा : प्रो. राजबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकण्डेय स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गांव जैनपुर में मेधावी बेटियों, सीनियर सिटीजन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के चेयरमेन प्रो. राजबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि आर्थिक कमी के कारण किसी भी बेटी की प्रतिभा व शिक्षा को दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो बेटी मेधावी होगी और आर्थिक रूप से कमजोर होगी तो उसकी हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। वहीं प्रो. राजबीर सिंह ने जैनपुर के युवाओं से नशे के खिलाफ चलाए गए मिशन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी मां-बाप का बच्चा नशे के कारण उजड़ता है तो इससे बड़ा दुख परिजनों के लिए कोई नहीं है। इसलिए उन्होंने शाहाबाद को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है और गांव-गांव जाकर युवा पीढ़ी को खेलों की ओर अग्रसर कर रहे हैं। वहीं उन्होंने गांव के बुजुर्गों को सम्मान सूचक पगड़ी पहनाई और बच्चों व युवाओं को घर के बुजुर्गों व गुरुओं का सम्मान करने का संदेश दिया। इस मौके पर बलदेव सिंह, लखबीर सिंह, सुभाष चंद्र, मोहन त्यौड़ा सहित बड़ी सं या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें