फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामलों को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाए केंद्र : महंत करमजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की बेअदबी मामलों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए। ऐसा करने वाले दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने का प्रावधान जरूरी है, ताकि बेअदबी के मामलों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

यह मांग हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान बाबा करमजीत सिंह ने की। वे गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा का निरीक्षण करने के बाद यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
इस मौके पर एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने मौके का जायजा लिया है। इसके बाद गुरुद्वारा कोतवाली साहिब में श्री जपजी साहिब और चौपाई साहिब का पाठ करने उपरांत गुरु चरणों में अरदास भी की गई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। सरकार द्वारा इस बारे में कड़ा कानून न बनाए जाने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों के दोषी के लिए कम से कम तीन वर्ष तक जमानत का कोई प्रावधान न हो। इसके साथ ही मामले का ट्रायल फास्ट कोर्ट में किया जाए और दोषी के लिए आजीवन कारावास की सजा के दंड का प्रावधान होना चाहिए। कमेटी महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने कहा कि यह घटना किसी षड्यंत्र के तहत की गई है, ताकि पंजाब के माहौल को खराब किया जा सके। उनके साथ संत बाबा दविंदर सिंह व संत बाबा राजिंदर सिंह इसराना साहिब, बाबा वरिंदर सिंह सलपानी वाले, कनिष्ठ उप प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, एचएसजीएमसी के महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, कार्यकारिणी मैंबर गुरबख्श सिंह खालसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें