फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 100 मीटर दौड़ में विहान ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन बुधवार को अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं मे 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में कोणार्क अकेडमी के विहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में सहारा इंटरनेशनल स्कूल लाडवा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

कबड्डी (बालिका वर्ग) में सुगनी देवी आर्य गर्ल्स स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि रस्साकसी (बालक वर्ग) में डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनम सैनी, मंडल ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ ऋषिपाल भारद्वाज, प्राचार्य राजेश सैनी तथा गीतिका अग्रवाल डायरेक्टर सहारा इंटरनेशनल स्कूल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. ऋषिपाल भारद्वाज ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। ब्लॉक सचिव सतीश कुमार ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए तथा सभी विद्यार्थियों को पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी निर्णायकों एवं खेल अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट निर्णय देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के खेल अधिकारी, शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें