फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर खड़े किए जा रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर का दिल कहे जाने वाला सेक्टर-17 पूरी तरह से अवैध पार्किंग की भेंट चढ़ा हुआ है। यहां पर हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि लोगों ने एससीओ के आगे लगी लोहे की ग्रिल को तोड़कर फुटपाथ को भी पार्किंग की जगह गई है। यह ग्रिल कई जगह से टूटी होने के कारण फुटपाथ पर भी सारा दिन वाहन चलते रहते हैं।
शहर के मुख्य सेक्टर में फैली इस समस्या को लेकर एचएसवीपी विभाग बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विभाग के अधिकारियों ने कई वर्षों से सेक्टर में आकर तक नहीं देखा, कार्रवाई तो दूर की बात है। फुटपाथ पर बनाई इस अवैध पार्किंग की समस्या बारे सीएम को ट्वीट भी किया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कई बार लोग अपने वाहन को एससीओ के बरामदे के अंदर तक लगा देते हैं, जिस कारण लोगों के लिए पैदल चलने का रास्ता बिल्कुल खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 मार्केट में टेटू की दुकान चलाने वाले अमृतपाल सिंह बताते हैं कि मार्केट में लोग अपने वाहन टूूटी ग्रिल के रास्ते अंदर खड़ा कर देते हैं, जिस कारण अव्यवस्था बनी हुई है। सेक्टर में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।
देसराज ने बताया कि वह सेक्टर 17 में सब्जी सप्लाई करता है। कई बार देखता है कि वाहनों की भीड़ के कारण पैदल चलने वालों के लिए तो जगह ही नहीं बचती। लोग अपने वाहन को ग्रिल पार कर अंदर लगा देते हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
बाबूराम ने बताया कि उसकी स्टॉल के आसपास मोटरसाइकिलों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे उसका काम प्रभावित होता है। साथ ही उनके पास आने वाले ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को सेक्टर में पार्किंग का उचित प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन

धर्मपाल ने बताया कि उनकी दुकान एलआईसी की बिल्डिंग के पास है। अवैध पार्किंग से समस्या बनी रहती है। लोग अपने वाहन को सही स्थान पर खड़ा नहीं करते। इससे लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने लोगों से अपने वाहन सही जगह खड़े करने की अपील की।

सेक्टर 17 में सड़क के किनारे खड़े वाहन। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें