फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी ने कहा लेट आने वालों की भी लगाओ गैर हाजिरी,

Tue, 05 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू के परीक्षा शाखा और गोपनीय शाखा के लेटलतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोमवार को लापरवाही भारी पड़ गई। ड्यूटी पर देर से आने या सीट पर नहीं बैठने की पोल कुलपति के सामने खुल गई। ऐसा उस वक्त हुआ जब कुलपति ने अचानक इन विभागों का निरीक्षण कर लिया। इस औचक निरीक्षण में करीब दस से ज्यादा लोग गैरहाजिर पाए गए। इस पर कुलपति ने नाराजगी जाहिर की और सभी की गैरहाजिरी लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुलपति केसी शर्मा ने परीक्षा विभाग और गोपनीय शाखा का औचक निरीक्षण कर लिया। वह सबसे पहले गोपनीय शाखा में पहुंचे। कुलपति जब वहां पहुंचे तो ज्यादातर सीटें खाली ही थी। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारी से सीटें खाली रहने की वजह पूछी तो वह संतुष्टीपूर्वक जवाब नहीं दे पाए। इस कुलपति ने यहां काम करने वाले सभी लोगों की जानकारी ली। साथ ही विभाग में होने वाले कार्य के तरीके को भी जाना। ड्यूटी टाइम के आधे घंटे बाद भी नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के नाम पता करके वहां से निकल गए। इसके बाद वे परीक्षा शाखा एक और तीन में गए। यहां भी लगभग ऐसा ही नजारा देखने के मिला। कुलपति परीक्षा नियंत्रक हुकुम सिंह रंगा के पास गए और करीब एक घंटे तक उनसे बात की। 
सूत्र ने बताया कि कुलपति ने तय समय पर नहीं आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। हालांकि बाद में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुलपति से मिलकर अपना पक्ष भी रखा। लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


जिन्हें हटा दिया है वे भी कर रहे काम 
कुलपति जब परीक्षा शाखा में निरीक्षण् के लिए पहुंचे तब यहां एक कर्मचारी ने कुलपति से शिकायत की। इस कर्मचारी ने कुलपति को शाखा में होने वाले फर्जीवाड़े की ओर इशारा किया। उसने कहा कि परीक्षा शाखा में कुछ ऐसे कर्मचारी भी काम कर रहे हैं, जो पहले आउट सोर्सिंग पर लगाए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। इस कर्मचारी ने आरोप लगाया कि हटाने के बाद भी इन लोगों का काम करना कई सवाल खड़े कर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें