फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक थाली प्रतियोगिता में वंशिका और यवनिका ने बाजी मारी

विज्ञापन
डीएन कॉलेज में छात्राओं की पौष्टिक थाली को देखती शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में पौष्टिक थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वंशिका व यवनिका, बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, शिवानी व सुबल, बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय, अमीशा, सिया, बीए तृतीय वर्ष व तवीशी, बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी कृतिका बीए प्रथम, वंशिका, अनु व आरजू, बीए तृतीय वर्ष सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही।
गृह विज्ञान परिषद की अध्यक्षा डॉ. श्वेता सैनी, उपासना व आकांक्षा ने अध्यक्षता करते हएु कहा कि किशोरवस्था किशोरी के जीवन की नींव है। इस समय पर पोषण की जानकारी न केवल किशोरी अपितु उसके साथ जुड़े परिवारों के स्वास्थय के लिए भी लाभदायक है। पौष्टिक थाली सभी पांच खाद्य समूह का समावेश है।
विज्ञापन

एक पौष्टिक थाली में अनाज, फल, सब्जी, दालें, दूध व दूध से बने पदार्थों की उपयोगिता की जानकारी किशोरियों को देने के लिए ही राष्ट्रीय पोषण माह में पौष्टिक थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 42 छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की थालियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि पोषण संबंधित इस संतुलित आहार की जानकारी को छात्राएं अपने दैनिक जीवन में अपनाएं तथा अपने आस-पास के सभी लोगों तक पहुंचाएं। जब देश के सभी नागरिक स्वस्थ होंगें तभी स्वस्थ भारत का स्वप्न साकार होगा। प्रतियोगिता में उर्मिला सिंह, डॉ. सुमन राजन व डॉ. श्वेता सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें