फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिया मानवता का संदेश

विज्ञापन
बीपीआर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते शिक्षक व विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस शेल की ओर यूथ पीस फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विशेष रूप से शांति वक्ता प्रेम रावत का वीडियो संदेश विद्यार्थियों को दिखाकर मानवता एवं शांति के प्रति जागृत करने का प्रयास किया गया ।
वीडियो संदेश में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की भागदौड़ और अपने सपनों को पाने की जद्दोजहद के बीच स्वयं के लिए समय निकालने एवं मानवता हेतू कार्य में भी रुचि लेने हेतु सभी को प्रेरित किया । इस दौरान सभी श्रोतागणों को यूथ पीस फाउंडेशन द्वारा शारीरिक , मानसिक व पर्यावरण हित में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. शीशपाल शर्मा ने कहा जीवन में सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने खुद के लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी होता हैं ऐसे समय को मानवता के कार्यों में लगा हम समाज हित के कार्यों के भागी बन सकते है । यूथ पीस फाउंडेशन इस तरफ़ बहुत ही सरहनीय प्रयास कर रहा हैं एवं उन्होने शांति वक्ता प्रेम रावत के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।
महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के संयोजक डॉ. हीरा लाल शर्मा ने कहा कि दुनिया में वर्तमान समय में जब एक दूसरे से कंपटीशन के माहौल में जब सभी लोग अपने जीवन में आने वाली हर दिन की चुनौतियों से जूझते हुए दिखाई देते हैं । ऐसे समय में शांति एवं मानवता के विषय पर बात करना भी एक चुनौती हैं ।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूथ पीस फाउंडेशन की पूरी टीम द्वारा भी महाविद्यालय के पास शीशपाल शर्मा एवं आई क्यू ए सी के संयोजक डॉ हीरालाल शर्मा को कार्यक्रम करने सहयोग हेतु धन्यवाद प्रकट किया एवं शांति वक्ता प्रेम रावत द्वारा लिखित पुस्तक हियर योर सेल्फ भेंट की गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें