फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हंगामा: रद्द करना पड़ा टैलेंट शो, देखने वाले विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी

Fri, 22 Sep 2023 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टैलेंट शो के अंतिम दिन हंगामा हो गया जिसे चलते टैलेंट शो को रद्द करना पड़ा। दर्शको के रूप में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच गए और भारी भीड़ के चलते हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आर के सदन में चल रहे टैलेंट शो में आज अंतिम दिन हंगामा हो गया जिसे चलते टैलेंट शो को रद्द करना पड़ा। विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय यह आयोजन किया जा रहा था जिसमें विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राएं अलग-अलग विधाओं में अपनी अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे आज शुक्रवार को तीसरा व अंतिम दिन था

विज्ञापन


दर्शको के रूप में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच गए और पहले सुरक्षा कर्मियों के साथ हल्की बहस हुई। जिसके बाद भारी भीड़ के चलते हंगामा हो गया। जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन को टैलेंट शो रद्द करना पड़ा। इसके बाद सभी छात्र वहां से हट सके। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि फाइनल प्रतियोगिताएं कराए जाने को लेकर फिर से कार्यक्रम तय किया जाएगा जिसकी सूचना बाद में ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें