पिहोवा। एंटी नारकोटिक सैल टीम ने निरवैर सिंह निवासी नाभा जिला पटियाला व सोमा सिंह उर्फ गगन निवासी भूराल जिला मलेरकोटला पंजाब को गिरफ्तार करके दो क्विंटल पांच किलो 325 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी निरवैर सिंह को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा आरोपी सोमा सिंह को जेल भेज दिया।
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल की टीम गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी ट्रक में माल लोड करके राजस्थान व मध्यप्रदेश जाते हैं। जो आते समय डोडापोस्त लेकर आते हैं और पंजाब में बेचते हैं। टीम ने सूचना के आधार पर एनएच-152-डी मुर्तजापुर फ्लाई ओवर के पास नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू दी। कुछ समय बाद सूचना के अनुसार ट्रक आता दिखाई दिया तभी आरोपियों को काबू कर लिया। संवाद