फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, छह लोग घायल

Thu, 14 May 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव ठसका मीरांजी में जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन

घायल बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई बलदेव सिंह ने वर्ष 2010 में राजेंद्र सिंह से जमीन खरीदी थी, लेकिन कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था। मामला अदालत में लंबित रहा और लगभग 16 वर्षों तक केस चला। बाद में हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से सात तारीख को कब्जा दिलाया गया था। घायल पक्ष का आरोप है कि कब्जा मिलने के बाद दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें