फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंदूक के दम पर सराफ से लूटी दो अंगूठियां

विज्ञापन
लाडवा। लूट की वारदात के बाद मौके पर जांच करते डीएसपी निर्मल सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लाडवा। शहर के बजाजा बाजार में मंगलवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश सराफ से दो अंगूठी व पर्स लूट कर भाग गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी रहीं लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

अनिल कुमार की दुकान पर देर रात उसका बेटा शुकल्प बैठा हुआ था। तभी दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। एक बाहर बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा तो दूसरा दुकान के अंदर घुसा। जहां बंदूक के दम पर तिजोरी की चाबी मांगने लगा। शुकल्प ने शौर मचाया तो उस पर हमला भी कर दिया और आनन-फानन में बदमाश उसके हाथ से दो सोने की अंगूठी व पर्स लूटकर भाग गए। बाद में सूचना डायल 112 पर दी गई तो पुलिस टीमें पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने नाकेबंदी की और आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन देर रात तक बदमाशों का पता नहीं कर पाई। डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि बदमाशों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। इसके लिए सीआईए सहित कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें