फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। एक महिला से जबरदस्ती का प्रयास करने, मारपीट करने, सामान तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसके भतीजे की शादी थी, जिसमें संजय, बिंद्र व अन्य व्यक्ति वेटर के तौर पर काम करने के लिए आए थे। आरोप है कि इन सभी ने शराब पी रखी थी। इनमें से संजय घर पर सामान लेने के लिए आया। उस वक्त वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसका पति वहां पहुंचा तो आरोपी भागने लगा। उसके पति ने उसे पकड़ लिया। उसे देखकर बिंद्र व तीन चार अन्य वेटर आ गए और उसके पति के साथ मारपीट की। साथ ही घर का सामान तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी संजय, बिंद्र और उनके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें