फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार दो नकाबपोश फरार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीसी टीवी में दिखाई देते दो नकाबपोश युवक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वशिष्ठ कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला दुकान पर सामान लेने के लिए आई थी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वशिष्ठ कॉलोनी की रहने वाली तनु ने बताया कि वह करीब साढ़े 11 बजे अपनी गली में रामनरेश की दुकान के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन

वह कुछ सामान लेने दुकान पर आई थी, तभी गौरी शंकर मंदिर की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। उसकी चेन करीब एक तोले की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें