फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक संजीव।
विज्ञापन
पिहोवा। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भट्ट माजरा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान भट्ट माजरा गांव के गुरपाल (28) और संजीव कुमार (27) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरपाल, संजीव और उनका दोस्त मोहित बाइक पर सवार होकर मलिकपुर गांव स्थित एक मशरूम फैक्टरी में काम करके घर लौट रहे थे। इस दौरान सीएनजी सिलेंडरों से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गलत साइड से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे गुरपाल को सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजीव को सिर, छाती और पेट में गंभीर चोटें आईं जबकि बाइक के पीछे बैठे मोहित को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल संजीव को पहले पिहोवा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहित का फिलहाल एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतक संजीव के भाई राजेश कुमार के बयान के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

कुरुक्षेत्र। मृतक संजीव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें