कुरुक्षेत्र। टीम महिलाओं को सम्मानित करते सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के सदस्य । विज्ञप्ति
- फोटो : udhampur news
कुरुक्षेत्र। सेवा ट्रस्ट यूके की ओर से प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से काली कमली मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कि गया था।
मुख्य अतिथि ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि सेवा ट्रस्ट की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए सिलाई-कटाई सेंटर, कंप्यूटर शिक्षा, ब्यूटी पार्लर, स्वरोजगार सेंटर जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सेवा ट्रस्ट के खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन व योगेश गर्ग ने बताया कि सेवा ट्रस्ट इन सामाजिक कार्यों के अलावा अंबाला के साहा में सेवा धाम के नाम से मल्टी फैसिलिटी होम बना रहा है जिसमें करोड़ों रुपये की लागत से अनेक प्रकार की सामाजिक सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इनमें दुर्लभ रोग ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए 6655 वर्ग गज में बन रहे सेवा धाम का निर्माण तेजी से चल रहा है।ट्रस्ट की सिटी अध्यक्षा सीमा देवी ने बताया कि सेवा ट्रस्ट की ओर से विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिनमें महिलाओं, छात्राओं, नव जन्मी कन्याओं के परिवारों को सम्मानित किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र। टीम महिलाओं को सम्मानित करते सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के सदस्य । विज्ञप्ति- फोटो : udhampur news