फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने गांव त्योड़ा से ट्रैक्टर चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ मित्ता वासी मदनपुर व नीरपाल उर्फ काला वासी डकाला से चोरी का ट्रैक्टर बरामद करने के बाद अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शाहाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में सुल्तान सिंह वासी त्योड़ा ने बताया था कि 14 फरवरी को उसने अपना ट्रैक्टर घर के सामने ही खड़ा किया था। रात में ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के जांच के दौरान आरोपी अमित उर्फ मित्ता व नीरपाल उर्फ काला को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर को बरामद किया। उधर, पिहोवा से बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को आरोपी बिट्टू वासी वाल्मीकि नगर पातड़ा (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी बाइक बरामद करने के अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। आरोपी ने प्रदीप कुमार वासी अरनैचा की बाइक 18 फरवरी को असमानपुर में शादी समारोह से चोरी की थी। थाना सदर पिहोवा पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें