शाहाबाद। पुलिस ने ऑपरेशन मैदान-2 के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 264 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के राजकुमार उर्फ राज और जगदेव सिंह उर्फ गग्गु को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 8 जून को टीम को सूचना मिली थी। सूचना थी कि दोनों शाहबाद-अंबाला सड़क पर नशेड़ी व्यक्तियों को स्मैक बेचने आएंगे। कल्याणा मोड़ पर निगरानी के बाद पुलिस ने उनकी कार रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 264 ग्राम स्मैक, हेरोइन मिली। उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। थाना टीम ने एक अन्य आरोपी विक्रम कुमार को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 106 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। संवाद
शाहाबाद में ऑपरेशन मैदान-2 के तहत आठ ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
शाहाबाद। पुलिस ने ऑपरेशन मैदान-2 के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ ग्राम स्मैक, हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम इंद्रजीत सिंह उर्फ अमनी और वीरेंद्र उर्फ विक्की बताया है। इंद्रजीत को सैंदां वाला मोहल्ला से पकड़ा गया। वीरेंद्र को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आठ जून को पुलिस टीम बराड़ा चौक पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली थी कि इंद्रजीत माजरी मोहल्ला गोगा मेड़ी के पास स्मैक बेचता है। टीम ने नाकाबंदी कर इंद्रजीत को पकड़ा और तलाशी में स्मैक बरामद की। थाना शाहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कार्रवाई की। संवाद
घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी बब्बू उर्फ गब्बर व अभिमान वासी छोटा बांस जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में विकास नगर वासी महिला ने बताया कि चार जून को वो कहीं बाहर गए हुए थे। समय करीब दो बजे दोपहर किसी व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर 10 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल व एक माला चोरी करके ले गया। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद