फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपी काबू कर 15 पशु मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने यूपी ले जाए जा रहे 15 पशुओं को मुक्त कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियोें ने पिकअप में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा था था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सिटी थाना थानेसर प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मोहन नगर चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि पुराने बस अड्डे की तरफ से एक टाटा पिकअप चालक ने अपनी पिकअप में पशुओं ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ है। उसने रस्सियों से पशुओं का मुंह व पैर बंधे हैं। चालक पशुओं को वध के लिए यूपी लेकर जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर टीम ने मोहन नगर चौक के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुराने बस अड्डे की तरफ से एक टाटा पिकअप आती दिखाई दी। शक होने पर टीम ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा देकर रुकवाया और चालक से पूछताछ की। चालक की पहचान जगदीप सिंह और साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान राजेंद्र वासी गांव अयालकी (फतेहाबाद) के रूप में हुई।
विज्ञापन

गाड़ी पर लगे तिरपाल को खोलकर जांच की गई। इस पर अंदर 15 पशुओं के मुंह व पैर के रस्सियों से बंधे मिले। इस पर सभी पशुओं को मुक्त कराकर कब्जे ले लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियोें से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें