फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हेरोइन चिट्टा लेकर हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करने वाला ट्रक चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी मदनलाल निवासी कुसरी थाना रामशहर जिला सोलन (हिप्र) को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिपली चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि ट्रक का चालक मदन लाल अक्सर अपने ट्रक में सामान लेकर दिल्ली से नालागढ़ आता है। वह दिल्ली से वापस आते समय ट्रक में हेरोइन लेकर हिमाचल प्रदेश जाता है। वह इस समय ट्रक लेकर करनाल-कुरुक्षेत्र जीटी रोड के साथ सर्विस रोड पर उमरी चौक के पास खड़ा है। पुलिस ने नायब तहसीलदार अभिमन्यु को साथ लेकर छापामारी कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी जेब से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में केस दर्ज कर आरोपी मदनलाल को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें