फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: रोडवेज ने पिता के सामने बेटे को कुचला, नीचे उतरते वक्त चालक ने अचानक चला दी बस

Sat, 18 Nov 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पिता करीब ढाई बजे बेटे को लेने लाडवा पुल के पास गया था। यहां जैसे ही मिहिर बस की अगली खिड़की से नीचे उतरने लगा तभी चालक ने बस चला दी, जिससे उसका बेटा नीचे गिर गया और बस का पिछले पहिए उसके ऊपर से निकल गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में शाहाबाद में लाडवा पुल के पास रोडवेज बस चालक ने एक छात्र को उसके पिता के सामने टक्कर मारकर कुचल दिया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में छात्र को इलाज के लिए ले जाया गया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मिहिर हंस (18) के रूप में हुई। मिहिर 12वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार  
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में पंकज कुमार निवासी हुडा शाहाबाद ने बताया कि उसका बेटा मिहिर कुरुक्षेत्र में एक सेंटर से नॉन मेडिकल की कोचिंग ले रहा था। वह हर रोज उसे बस अड्डे पर छोड़ने व लेने के लिए जाता था। शुक्रवार दोपहर भी वह उसे लेने गया था। करीब ढाई बजे वह उसे लेने लाडवा पुल के पास गया था। यहां जैसे ही मिहिर बस की अगली खिड़की से नीचे उतरने लगा तभी चालक ने बस चला दी, जिससे उसका बेटा नीचे गिर गया और बस का पिछले पहिए उसके ऊपर से निकल गए।

उसने तुरंत मिहिर को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वह मिहिर को पीजीआई की जगह फोर्टिस अस्पताल मोहाली लेकर पहुंचाया, मगर चिकित्सकों ने मिहिर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें